फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बहाने राजनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना

विज्ञापन
सतनाली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का फूलों की बड़ी माला से स्वागत करते हुए शिक्षामंत्री रामबि? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली। इस अनुच्छेद को हटाने का साहस मोदी सरकार ने किया। इस कानून को बनाए रखने की पैरोकारी करने वाली पार्टियां खत्म होती जा रही हैं। ऐसी पार्टियां पाकिस्तान की मददगार साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह वीरवार को महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा के लिए सतनाली में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं क्या हो गया है। कश्मीर का मुद्दा हमारा आंतरिक मामला है। क्या अब दुनिया हमारे घर की समस्या का समाधान करेगी। मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या कश्मीर के मुद्दे का आप अंतर्राष्ट्रीय करण करना चाहते हैं? कांग्रेस के नेता इस पर अपना जवाब दें। जम्मू कश्मीर में कहां मानवधिकारों का हनन हो रहा है ? उन्होंने कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसी भाषा न बोलें जिससे पाकिस्तान को ताकत मिले।
रक्षामंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। अब पहले जैसे हालात नहीं हैं जब अन्य देश भारत को आंख दिखाते थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि 15 से 20 वर्ष से राफेल खरीद का मामला अटका हुआ था, प्रधानमंत्री मोदी ने आते ही राफेल खरीदने का फैसला लिया। अप्रैल में राफेल आएगी ओर अंबाला बेस हाउस में रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राफेल अगर पहले आ जाता तो उरी का बदला लेने के लिए हमारे जवानों को बालाकोट जाने की जरुरत नहीं पड़ती। बल्कि भारत की धरती से ही उनका सफाया कर सकते थे।
विज्ञापन

उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि आतंकवादियों को शह देना बंद करे, अगर पाकिस्तान आतंकवादियों से नहीं लड़ सकता तो भारत उनकी मदद करने को भी तैयार है। जरूरत पड़ी तो भारत अपनी फौज पाकिस्तान में भी भेज देगा। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में जिन्ना से लेकर पाकिस्तान के दो टुकड़े होने तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा अप्रैल में राफेल आएगा। जिसे अंबाला बेस हाउस में रखा जाएगा। रक्षामंत्री के भाषण में जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान, अनुच्छेद 370, राफेल, जिन्ना, बालाकोट पर ही सबसे अधिक फोकस रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें