फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुई में मुंह देकर रोते हैं कार्यकर्ता

Sat, 05 Dec 2015 12:30 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की फीडबैक बैठक में कार्यकर्ताओं ने ही अच्छे दिनों वाले नारे की हवा निकाल दी। हंगामा भरी बैठक  में खुद प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि प्रदेश भर में सबसे ज्यादा खराब बैठक महेंद्रगढ़ की हुई है लेकिन फिर भी अगले छह माह में कार्यकर्ताओं के काम करा दिए जाएंगे। अहम बात ये रही कि प्रदेश प्रभारी को पहले से ही आशंका थी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है लिहाजा मीडियाकर्मियों को एंट्री बैन कर दी गई थी और उन्हें और गेट से ही वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत में जब एक कार्यकर्ता ने शिकायत देनी शुरू की तो संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपनी बात खत्म करो और जिसको नहीं सुननी तो वो बाहर चले जाए। इससे कार्यकर्ता बैठक से उठ खड़े हुए। इसके बाद बाद प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने मामले को संभाला। कार्यकर्ताओं को मनाने के बाद ही बैठक शुरू हो पाई।

छलका दर्द, नहीं सुनते अधिकारी
बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल का दर्द जुबां पर आ गया। अधिकतर कार्यकर्ताओं की एक ही शिकायत रही कि अधिकारी नहीं सुनते। कार्यकर्त्ताओं का कहना था कि थाने में मुंशी नहीं सुनता और अस्पताल में कंपाउंडर। अगर यही दिन देखने थे तो आखिर इतने साल से क्यों इंतजार करवाया जा रहा था। कार्यकर्ता रजाई में मुंह देकर रोते हैं।
विज्ञापन


मेरिट नहीं, दरी बिछाने वालों को दो तवज्जो
भाजपा सरकार के द्वारा मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा करवाते हुए नौकरियां देने पर सबसे ज्यादा दुख भाजपा कार्यकर्ताओं को है। भाजपा कार्यकर्त्ताओं का बैठक के दौरान कहना था कि अगर नौकरियां मेरिट के आधार पर ही बांटनी थी तो दरी बिछाने वालों के बच्चों को क्या दिया जाएगा। वहीं कुछ कार्यकर्त्ताओं का कहना था कि कम से कम उनके बच्चों को डीसी रेट पर तो एडजस्ट कर दिया जाए।

जैन की ही कर दी शिकायत
प्रदेश प्रभारी अनिल जैन जब समस्या सुन रहे थे तो इसी बीच भाजपा के कार्यकर्ता सवाई सिंह राठौड़ ने कहा कि अफसर क्या इज्जत करेंगे हमारी जब संगठन के लोग ही नहीं करते। इस पर जब जैन ने पूछा तो राठौड़ ने कहा कि हम आपकी कोठी पर दिल्ली अभिनंदन के लिए गए थे लेकिन आधे घंटे बैठाए रखने के बाद हमें जबरन धक्के मारकर वहां से निकाला गया। इस पर जैन ने कहा कि आपको इस तरह की बात सार्वजनिक तौर पर नहीं कहनी चाहिए, आप मुझे अकेले में बात देते।

5 साल के मासूम को बरामद नहीं कर रही पुलिस
भाजपा के युवा नेता विक्की खुडाना ने प्रदेश प्रभारी को पुलिस की छवि के बारे में बताते हुए कहा कि सदर थाना पुलिस उनके गांव के 5 साल के मासूम को बरामद नहीं कर पा रही। पिछले 21 दिन से लापता हुए इस बच्चे के लिए पुलिस कोई प्रयास नहीं कर रही। इस पर जैन ने कहा कि वे मामले में उच्च अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें