फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा

Sat, 05 Dec 2015 12:27 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों को ओवरलोड वाहनों से निजात मिलने की आस जगी है। एसपी के कार्ययोजना पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी भी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने राजस्थान की सीमा पर आठ नाके लगाए हैं।पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ की काफी सीमा राजस्थान बार्डर से लगती है। जहां से  काफी संख्या में ओवरलोड ट्रक पत्थर और बजरी से भरकर महेंद्रगढ़ की सीमा में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन


इन ओवरलोड वाहनों से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं होती रहती हैं। इससे सड़कों का भी भारी नुकसान होता है। सरकार को भी राजस्व का नुकसान होता है। महेंद्रगढ़ में बने क्रेशर जोन से भारी मात्रा में ओवरलोड डंपर और ट्रक चलते हैं। इन ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा सरकार कृत संकल्प है। पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने कहा कि इन ओवरलोड वाहनों का पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए स्वयं जहां-जहां से ये वाहन गुजरते हैं, उन स्थानों का दौरा करके नाकाबंदी करने का निर्णय लिया हुआ है।

अब महेंद्रगढ़ की सीमा में कुल 8 नाके लगाए गए हैं। जिनमें दताल, दोखेरा, धोली पहाड़ी, बायल, निजामपुर, खेतड़ी रोड रामबास हसनपुर चौराहा, कुलताजपुर चौराहा, गहली चौक पर बंदी की गई है। इन नाकों पर 10-10 पुलिसकर्मी 24 घंटे हाजिर रहकर ओवरलोड वाहनों को हरियाणा की सीमा में नहीं घुसने देंगे। पिछले दो दिन से लगाए गए इन नाकों का असर भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें