फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा : अजय चौटाला

विज्ञापन
फोटो 15 कार्यकर्ताओं से रूबरू होते अजय चौटाला। प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला गहली गांव में अखिल भारतीय जाट सभा के अध्यक्ष अधिवक्ता विजय पाल के बेटे अधिवक्ता प्रशांत के लगन टीका समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है जबकि सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटका रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिनके शासनकाल में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर थी, वे आज जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान चौटाला ने लोगों से संवाद करते हुए हिसार मामले पर कहा कि पार्टी सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

इसके बाद वे नांगलिया खुर्द में पार्टी कार्यकर्ता भादर नागलिया के भाई सुनील के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें