फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत, एक की जान गई

Fri, 03 Oct 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बसीरपुर के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जयपुर इलाज के लिए लेे जाते समय घायल ने मंढाणा के पास दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे गांव धनौता निवासी सत्यवीर (20) बाइक से नारनौल आ रहा था। बसीरपुर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर चालक नारनौल से मारोली जा रहा था। हादसे में बाइक चालक सत्यवीर घायल हो गया। लोगों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को लेकर जयपुर रवाना हो गए। वह गांव मंढाणा के पास पहुंचे थे कि घायल ने दम तोड़ दिया। परिजन वापस पोटस्मार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। मृतक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें