फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कन्यादान करवा कर लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Fri, 21 Feb 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी जयपुर रोड पर वीरवार रात डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोटपुतली के गांव रायकरणपुरा निवासी विनोद परमार 42 वीरवार को बाइक से नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव धौलेड़ा में आए थे। यहां पर उनके किसी दोस्त की बेटी का शादी समारोह चल रहा था। यहां पर विनोद ने कन्यादान देकर व खाना खाकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे। रास्ते में रात करीब साढ़े 9 बजे पनियाला मोड़ के पास पीछे से आए एक डंपर के चालक ने उनको टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कोटपूतली के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनोद कोटपूतली में कपड़ों के एक शोरूम में बतौर सेल्समैन नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें