फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 800 मीटर दौड़ में आदित्य व निशा अव्वल

Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04अटेली के कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान दौड लगाते विद्यार्थी। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
मंडी अटेली। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि हरियाणा की लड़कियां न केवल शिक्षा में विशेष छाप छोड़ रही हैं बल्कि अब वे खेलों के क्षेत्र में भी परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की खेल नीति की बदौलत अब युवा खेलों में भी अपना भविष्य देख रहे हैं। यह बहुत ही सकारात्मक बदलाव है। डीसी शुक्रवार को अटेली के राजकीय महाविद्यालय में 41वें वार्षिक खेल मीट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का ध्वजारोहण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने ध्वज के साथ मार्च पास्ट किया।
800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें लड़कों की श्रेणी में आदित्य ने प्रथम, मनीष चौहान ने द्वितीय और राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की श्रेणी में निशा ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को डीसी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और कविता पाठ जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश सैनी, राजकीय महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव, सीनियर प्रोफेसर डॉ. नीरज चौधरी, अमित यादव पीएनबी ब्रांच मैनेजर अटेली और शिक्षक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें