फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना-महेंद्रगढ सड़क मार्ग पर मंगलवार की रात को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दादरी जिले के निवासी दोनों युवक बावल स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को बावल से कनीना होते हुए दादरी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दादरी जिले के गांव नौरंगावास निवासी मुकेश और माइकला गांव निवासी बंसी बावल स्थित निजी कंपनी सनकाई में काम करते हैं। मंगलवार रात दोनों बाइक पर सवार होकर कनीना से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे। एक ट्रक कनीना से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के समीप ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी कनीना पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें हायर सेंटर के दिए रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई ले जाते समय घायल मुकेश कुमार 30 वर्ष ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल बंसी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कनीना सिटी पुलिस इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया कि हादसे के आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। मृतक का पंचनामा करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें