फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Sat, 30 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे नंबर 11 पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार राजस्थान के जिला झुंझुनूं निवासी बिरजूराम की मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घायल का जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
राजस्थान के जिला झुंझुनूं के गांव मेहाड़ा निवासी गुगनराम ने बताया कि वह शुक्रवार को चचेरे भाई बिरजूराम के साथ बाइक से किसी काम से रेवाड़ी जा रहा था।
बजाड़ गांव के बस अड्डा के पास जब वे सर्विस रोड पर चल रहे थे तो एक अज्ञात वाहन चालक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों रोड पर गिर गए। हादसे में दोनों को काफी चोट आईं और वाहन चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर एबुलेंस से दोनों को अटेली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। परिजन उनको जयपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर इलाज के दौरान बिरजूराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें