फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे स्थित गांव जोनावास बस स्टैंड के पास हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारनौल के पास स्थित अकबरपुर रामु (नांगलिया मित्रपुरा) निवासी प्रवीण बाइक पर सवार होकर किसी काम से महेंद्रगढ़ आया था। बुधवार सुबह लगभग 9.15 बजे वह महेंद्रगढ़ से अपने गांव वापस जा रहा था। जब वह गांव जोनावास के पास पहुंचा तो सामने से हरियाणा रोडवेज की बस आ रही थी। जोनावास बस स्टैंड के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक प्रवीण खेतीबाड़ी का कार्य करता था। वह शादीशुदा था। उसके तीन माह की एक बेटी भी है। दो भाई बहनों में अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें