फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क पशु स्वास्थ्य जांच कैंप: लुवास हिसार के वैज्ञानिक करेंगे नि:शुल्क पशुओं का इलाज व ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र द्वारा गांव डेरोली अहीर 25 मार्च को निशुल्क पशु चिकित्सा जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा। कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह और डॉ. ज्योति शिरकत करेंगी। कैंप में लुवास विश्वविद्यालय हिसार के वैज्ञानिको की टीम पशु जांच, ऑपरेशन व दूध जांच निशुल्क करेगी। कैंप में पशुओं का बाह्य परजीवियों के लिए कीटनाशक स्प्रे भी किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के अलग-अलग विभाग के विशेषज्ञों द्वारा पशुओं की जांच बांझपन या गर्भाधान व अन्य जांच की जाएगी। साथ ही साथ कैंप में थनेला रोग के लिए निशुल्क दूध की जांच भी की जाएगी। पशुओं के इलाज के साथ निशुल्क पेट के कीड़ों की दवाई भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अन्य किसी भी समस्या के लिए विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क परामर्श किया जएगा। डॉ. ज्योति ने बताया की कैंप में पशुपालकों को खनिज मिश्रण के इस्तेमाल के लिए भी जागरूक किया जाएगा। डॉ. देवेंद्र सिंह ने सभी किसानों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने पशुओं की जांच कराएं सेमिनार में भाग ले और वैज्ञानिक चर्चा का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक फायदा उठाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें