पाथेड़ा से धनोंदा की ओर जो रहे बाइक सवार की टक्कर कार के साथ हो गई, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। आरोपी कार चालक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में पाथेड़ा निवासी सुनील ने बताया कि वह वीरवार सुबह करीब 8 बजे वह राजकुमार साथ बाइक पर सवार होकर धनौंदा से पाथेड़ा की ओर जा रहा था। दूसरी बाइक पर उसका चाचा 32 वर्षीय नंदलाल उनसे कुछ आगे आगे चल रहा था। जब पाथेड़ा बड़ी नहर के पास करीब पहुंचे तो धनौंदा की साइड से एक कार चालक अपनी गाड़ी को गलत दिशा में चला रहा था। कार चालक ने मेरे चाचा नंदलाल की बाइक को टक्कर मार दी। हमने तुरंत अपनी बाइक रोकी। अपने चाचा को नंदलाल को संभाला। चाचा नंदलाल को एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक नंदलाल के भतीजे के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक खेतीबाड़ी का कार्य करता था।