फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मरम्मत के चलते मई में नारनौल स्टेशन से गुजरेगी 14 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इसकी वजह से 14 ट्रेन नारनौल से गुजरेगी।
विज्ञापन

दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन 12 मई को दिल्ली सराय से और जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। वहीं काठगोदाम- जैसलमेर ट्रेन 3 मई से आठ मई, 12 मई से 14 मई तक काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। अजमेर-किशनगंज ट्रेन 12 मई को अजमेर से प्रस्थान करेगी।
पोरबंदर-मुजफ्फरपुर ट्रेन आठ मई को पोरबंदर से और श्रीमातावैष्णोदेवीकटरा-साबरमती ट्रेन जो 5 व 12 मई को माता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करेगी। पोरबंदर-दिल्ली सराय ट्रेन 9 मई को पोरबंदर से प्रस्थान और सुल्तानपुर-साबरमती ट्रेन 13 मई को सुल्तानपुर से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

भुज-बरेली ट्रेन 11 मई को भुज से प्रस्थान और अजमेर-चंडीगढ ट्रेन 12 मई को अजमेर से प्रस्थान करेगी। बरेली-भुज ट्रेन 12 मई को बरेली से प्रस्थान और जम्मूतवी-बाडमेर ट्रेन 11 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी।
जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी ट्रेन 11 मई को न्यू जलपाईगुडी से प्रस्थान और साबरमती-सुल्तानपुर ट्रेन 12 मई को साबरमती से प्रस्थान करेगी। वहीं मुजफ्फरपुर-पोरबंदर ट्रेन 11 मई को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी। यह सभी ट्रेन ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें