अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक और ट्राला चालक मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है।
नारनौल-रेवाड़ी स्थित बाछोद गांव के समीप बुधवार की सुबह हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गांव अमरपुर जोरासी निवासी विकास (29) बाइक से बावल एक निजी कंपनी में काम करने सुबह करीब साढे सात बजे जा रहा था। रेवाड़ी रोड पर एक आई-20 कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल विकास अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने पिता रामचंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। विकास के दो बच्चे हैं। त्योहार के दिन हादसा होने से घर में मातम पसर गया। दूसरी ओर सिंघाना बाईपास पर मंगलवार दोपहर को दो ट्रालों की आमने-सामने भिडंत हो गई थी। इसमें फिरोजाबाद यूपी ट्राला चालक नितिश (37) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नितिश रोड़ी लेकर नारनौल से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा महेंद्रगढ़ की ओर से आ रहा था। बीच में दोनों की भिडंत हो गई। इसमें एक चालक की मौत हो गई।