फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुराने कुएं में मिली बाइक, बाइक की नंबर प्लेट गायब

Fri, 01 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
कुएं से बाइक को बाहर निकालती पुलिस।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के महाविद्यालय के नजदीक स्थित एक पुराने कुएं में शुक्रवार को एक बाइक मिली है। पुलिस की डायल 112 पर कॉल करके एक व्यक्ति ने सूचना दी कि कुएं में बाइक गिरी हुई है। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी मूलचंद तंवर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच की। इस दौरान कुएं में देखा तो बाइक दिखाई दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की ओर से एक लोरिंग मशीन बुलाकर बाइक को कुएं से निकाला। पुलिस टीम द्वारा आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाइक को कुएं से निकाला। इसके बाद जांच की गई तो बाइक की दोनों नंबर प्लेट गायब मिली। पुलिस की ओर से चेचिस नंबरों के आधार पर इसकी जांच की जाएगी। लोगों में कोतुहल का विषय था कि आखिर इस कुएं में यह बाइक आई कहां से तथा किसने इसे डाला होगा। वहीं शहर थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कॉलेज ग्राउंड के पास एक बंजर पड़े कुएं में एक बाइक गिरी हुई है। सूचना के बाद टीम के साथ पहुंचकर मौके पर लोरिंग मशीन बुलाई तथा बाइक को कुएं से बाहर निकाला गया। बाइक की दोनों नंबर प्लेट गायब हैं। चेचिस नंबर के आधार पर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें