नारनौल। नारनौल के शिव शक्ति धर्मकांटा बड़कोदा के पास एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में सलूनी निवासी अजीत सिंह ने बताया कि उसकी पार्क गली में रेडीमेड की दुकान है। शनिवार देर शाम दुकान बंद कर करीब आठ बजे अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में शिव शक्ति धर्मकांटा बड़कोदा से पहले कुछ लोगों की भीड़ दिखाई दी। जब उसने रुक कर देखा था उसके गांव का देवेंद्र गंभीर रूप से घायल पड़ा था और बाइक भी वहीं पर पड़ी हुई थी। इस दौरान देवेंद्र की बाइक को टक्कर मारने वाले की बाइक भी वहीं थी, लेकिन बाद में वह बाइक लेकर भाग गया। वह देवेंद्र को अपनी गाड़ी में डालकर निजी अस्पताल में गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।