महेंद्रगढ़। गांव कुरहावटा निवासी छात्र प्रेमप्रकाश ने 500 में से 496 अंकों के साथ सफलता हासिल की है। बीएनडी स्कूल के छात्र ने आठ घंटे की पढ़ाई के उपरांत सफलता प्राप्त की है। इनके पिता परमजीत हरियाणा रोडवेज में परिचालक व माता किरोस्ता देवी गृहणी है। प्रेमप्रकाश का कहना है कि वह आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहता है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल के चेयरमैन विजयपाल यादव के मार्गदर्शन व प्रेरणा से सफलता प्राप्त की है।
आईएएस बनना चाहती हैं छाजियावास की यशु
गांव छाजियावास निवासी छात्रा यशु ने 500 में से 488 अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। राव सुल्तान सिंह स्कूल की छात्रा ने 6 से 7 घंटे की पढ़ाई के उपरांत सफलता प्राप्त की है। छात्रा यशु के पिता महेश कुमार खेतीबाड़ी का कार्य करते है। उनकी माता आशा देवी गृहणी है। यशु ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करने का है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
गांव बलाना की सरिता बनना चाहती हैं आईपीएस
क्षेत्र के गांव बलाना निवासी छात्रा सरिता ने 500 में से 487 अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। राव सुल्तान सिंह स्कूल की छात्रा सरिता ने बताया कि आईपीएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। उन्होंने प्रतिदिन स्कूल से आने के बाद 6 घंटे की पढ़ाई के उपरांत सफलता प्राप्त की है। छात्रा सरिता के पिता ईश्वर सिंह किसान है। उनकी माता सिलोचना गृहणी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट सतपाल यादव व अपने माता-पिता को दिया है।
डॉक्टर बनना चाहती हैं गांव बसई की काजल
गांव बसई की छात्रा काजल ने 500 में से 491 अंक प्राप्त किए है। जनता स्कूल बसई की छात्रा ने 8 घंटे की पढ़ाई के उपरांत इस सफलता को अर्जित किया है। छात्रा के पिता ललित कुमार किसान है व माता गृहणी है। काजल ने बताया कि जीवविज्ञान विषय मेरा पसंदीदा रहा है। डॉ. बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूं। उन्होंने बताया कि मोबाइल से दूर रहकर उसने पढ़ाई की है। उसने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
एनडीए करके देश की सेवा करना चाहती है प्रियांशी
गांव बसई की छात्रा प्रियांशी ने 500 में से 490 अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। जनता स्कूल छात्रा ने 5 घंटे पढ़ाई कर इस सफलता को प्राप्त किया है। इनके पिता राधेश्याम किसान व माता गृहणी है। उनका शुरू से एनडीए में जाने का सपना है। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, भाई व गुरुजनों को दिया।
फोटो संख्या:64-सफलता की उड़ान... हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आरे से 10वीं कक्षा का परीक्ष
फोटो संख्या:64-सफलता की उड़ान... हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आरे से 10वीं कक्षा का परीक्ष
फोटो संख्या:64-सफलता की उड़ान... हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आरे से 10वीं कक्षा का परीक्ष