फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। काकड़ोद गांव के पास सड़क पर गलत तरीके से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल टकराने के कारण दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान काकड़ोद निवासी संदीप और रणधीर के रूप में हुई है। संदीप उचाना मंडी में पेस्टीसाइड की दुकान चलाता था। पुलिस को दी शिकायत में काकड़ोद निवासी राममेहर ने बताया कि 11 नवंबर की रात रणधीर धान की फसल बेचने के लिए उचाना मंडी आया था। काम निपटाने के बाद संदीप उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव काकड़ोद जा रहा था।
राममेहर और मनजीत सिंह भी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। काकड़ोद से थोड़ा पहले पेट्रोल पंप और लाडू रजबाहा से करीब एक किला आगे सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत तरीके से खड़ी थी। संदीप की मोटरसाइकिल सीधी ट्रॉली के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी उचाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना उचाना पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें