नारनौल। अनाजमंडी-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 61 पर गर्डर लॉचिंग कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी जो 30 जनवरी को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह अलवर स्टेशन तक संचालित होगी। यह ट्रेन अलवर-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर रेलसेवा 30 जनवरी को रेवाड़ी के स्थान पर अलवर से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14312/14322 भुज-बरेली ट्रेन जो 20 से 22 नवंबर, 24 से 25 नवंबर, तक 30 से 20 दिसंबर तक, 22 दिसंबर से 17 जनवरी तक, 23 जनवरी से 27 जनवरी तक और 29 जनवरी व एक फरवरी को भुज से प्रस्थान करेगी। ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेगुलेट रेल सेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुड़ी रेलसेवा जो 23 नवंबर, 7 दिसंबर, 14, 21, 28 दिसंबर, 4 जनवरी, 11 जनवरी, 18 जनवरी व 25 जनवरी को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा अलवर-करनावास न्यू स्टेशनों के मध्य 01 घंटे 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो 29 जनवरी को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रेवाड़ी स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।