फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के लिए हुआ भूमि पूजन

Fri, 29 Aug 2025 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- सेवा भारती हरियाणा प्रदेश कि कनीना में  हवन  करते आयोजक--स्रोत-- संस्था
विज्ञापन
कनीना। सेवा भारती कनीना शाखा की ओर से वीरवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी भारत भूषण गुप्ता और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका की प्रधान डॉ. रिंकी लोढ़ा रहीं। अध्यक्षता मनीष राव ने की।
विज्ञापन

इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। इस दौरान मुख्यातिथि भारत भूषण ने कहा कि जन सेवा कार्यों में संस्थान आगे रहा है। नगर पालिका प्रधान कनीना डॉ. रिंपी लोढ़ा ने कहा कि नगर पालिका किसी भी कार्य में संस्थान का सहयोग करेगी।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के नियोजन निदेशक प्रताप सिंह ने सेवा भारती के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा भारती की ओर से क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

भूमि पूजन पं. प्रवेश दास ने करवाया। मंच संचालन प्रवक्ता सचिन शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कमल, सुरेश कुमार शर्मा, जगदीश आचार्य, अशोक सिंघल, योगेश कुमार अग्रवाल, अरुण मित्तल, राम जीवन मित्तल, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, प्रताप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें