फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगी भावना

विज्ञापन
फोटो नंबर- 24भावना, तीरंदाजी खिलाड़ी ,नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। तीरंदाजी खिलाड़ी भावना आगामी माह में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी। हालांकि अभी प्रतियोगिता स्थल व तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन

भावना इस समय सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संचालित तीरंदाजी खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही है। उन्होंने गत वर्ष जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भावना ने दो रजत पदक, हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था।
तीरंदाजी कोच विनय कुमार ने बताया कि भावना में खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह है। उम्मीद है कि आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतेगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन


गत प्रतियोगिताओं का अनुभव आगामी प्रतियोगिता में भी काम आएगा। कमियों में सुधार के लिए खेल नर्सरी में कोच के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहुंगी। -भावना, तीरंदाजी खिलाड़ी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें