फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को लेकर किसान संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
भारत बंद को लेकर विरोध प्रदर्शन करते किसान मजदूर संगठन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठन एआईकेकेएमएस ने जिला सचिव बलबीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को भारत बंद को सफल बनाने के लिए महावीर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, बिजली बिल-2020 वापस लेने व एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने की मांग की। चितवन वाटिका से जुलूस के साथ स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों व किसान-मजदूरों से भारत बंद को सफल बनाने की आम जनता से अपील की। बलबीर सिंह ने कहा कि पिछले चार महीने से यह किसान आंदोलन भाईचारा की बुनियाद पर आधारित है। भारत बंद के अवसर पर सरकार से मांग करते हैं कि हठधर्मिता को छोड़कर तीनों कृषि कानूनों को रद्द करें व बिजली बिल वापस ले तथा एमएसपी पर कानूनी गारंटी दी जाए। जब तक सरकार इन जन विरोधी कानूनों को रद्द नहीं करेंगी आंदोलन जारी रहेगा। छाजूराम रावत ने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर व डीजल पेट्रोल के दाम आधे किए जाएं। जिला प्रधान सीताराम ने कहा कि लॉकडाउन में सभी मजदूरों की मजदूरी व अन्य हित लाभ जारी रखें जाए व मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन काम देने की मांग की गई। प्रदर्शन में जिला प्रधान कामरेड अभय सिंह, यादराम, महावीर, रामौतार यादव, शेर सिंह, बलबीर सिंह व गुरचरण नायक आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें