फोटो 06 प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: विभाग
नारनौल। बाल भवन में आयोजित किए जा रहे जिलास्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले भर के 30 विभिन्न विद्यालयों से आए 290 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और प्रतिभा के साथ सोलो डांस व ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं में अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान सोलो में भानू व ग्रुप डांस में आरपीएस स्कूल की टीम प्रथम रही।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी आगे मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को डीसी विशेष समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत करेंगी।
सोलो डांस में आरपीएस पब्लिक स्कूल के भानु प्रथम, भारती पब्लिक स्कूल की अदिति द्वितीय व आरपीएस स्कूल की हिमांशी यादव तृतीय स्थान पर रही। एसडी स्कूल ककराला की महक व यूरेका स्कूल की जया सांत्वना स्थान पर रही।
इसी प्रकार ग्रुप डांस में आरपीएस पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम, सूरज स्कूल की टीम द्वितीय व आरपीएस स्कूल व आरआरसीएम पब्लिक स्कूल की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही, जबकि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।
फोटो 06 प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: विभाग