फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना के शिव मंदिर में लगाया भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Thu, 01 Aug 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- कनीना में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
कनीना। वार्ड नंबर 4 के शिव मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। सुबह हवन के साथ भंडारा का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी ठाकुर अतरलाल ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान शिव पार्वती की मूर्ति भेंट कर अतरलाल का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावन के महीने में शिव की पूजा, सोमवार का व्रत, शिव महापुराण की कथा का श्रवण, कावड़ लाना और कावड़ यात्रियों की सेवा करना हमारी सनातन परंपराएं हैं। उन्होंने विशाल भंडारा आयोजित करने के लिए कमेटी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर धनुष पंडित, विकी, बलदेव, धनपत सिंह, पवन, करण, राहुल, सत्यवीर, हरीश, सुरेंद्र, देशराज, राजकुमार, नीरज, सचिन, मुकेश शर्मा, नित्यानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें