फोटो संख्या:84- मसानी चौक के पास जेसीबी की मदद से नालों की सफाई करते मजदूर--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से सोमवार को गोशाला रोड पर बुलडोजर की मदद से सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से दो सप्ताह पूर्व चार लाख रुपये का वर्क ऑर्डर किया गया था।
ठेकेदार की ओर से शहर में गंदगी से अटे नालों की सफाई करवाई शुरू कर दी गई है। मानसून शुरू होने से पहले नालों की सफाई करवाई जाएगी। शहर के मोहल्ला सैनीपुरा से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक नाले का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। ठेकेदार को जून माह तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया जा रहा है। शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर से गोशाला धोलपोश आश्रम तक, कोका बगड़ी से मोदाश्रम मंदिर तक, मसानी चौक से पुराना महाविद्यालय तक, मसानी चौक से बुचौली रोड तक, मसानी चौक से गाेशाला रोड तक गंदगी से अटे नाले की सफाई करवाई जा रही है।