फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम परिर्वतन के कारण प्याज के दामों में आया हल्का उछाल

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18सब्जी मंडी में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखी प्याज। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। मौसम में परिवर्तन के चलते महीने भर पहले बाजार में बिक रही प्याज के दामों में इन दिनों हल्का सा उछाल आया है। शहर में सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि गत एक महीने पहले जो प्याज बाजार में 15 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही थी और थोक में आठ से दस रुपये आ रही थी, अब उनके दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन

प्याज अब थोक में 13 से 14 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आ रही है। सब्जी की दुकानों पर 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि प्याज के दामों में उछाल आने का करण मौसम बदलाव के साथ लोकल प्याज कम आना है।
सब्जी व्यापारियों ने बताया कि अब से पहले अपने ही क्षेत्र में पैदा होने वाली प्याज खूब आ रही थी जिसके कारण बाहर से प्याज आनी कम हो गई थी। अब यहां बदलते मौसम के कारण प्याज खराब हो जाने व स्टॉक कम हो जाने के कारण बाहर से आनी शुरू हो गई है। व्यापारियों ने बताया कि अब मंडी में प्याज राजस्थान के सीकर व हरियाणा के खैरथल आ रही है। इसी कारण एक महीने के अंदर प्याज का भाव पांच रुपये बढ़ गया है।
विज्ञापन

बाक्स-
एक महीने पहले अपने ही क्षेत्र में पैदा होने वाली प्याज बहुत आ रही थी तो सस्ती थी। अब प्याज बाहर से आ रही है और अपने क्षेत्र में मौसम बदलाव के कारण कम हो गई है। आने वाले समय में प्याज और भी महंगी हो सकती है।
विज्ञापन

गंगाराम सैनी, सचिव सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें