फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जनवरी के अंत तक पूरा होगा सुभाष चंद्र बोस पार्क का सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जनपरिवेदना समिति की बैठक में हर बार उठाई जाने वाली हुडा सेक्टर की समस्याओं व नगर परिषद बैठक में उठी नेताजी सुभाष पार्क की समस्याओं को लेकर उपायुक्त ने दौरा किया। इससे पहले उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर एक की समस्याओं को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सेक्टर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। हुडा सेक्टर में निरीक्षण के दौरान उनके साथ नप के डीएमसी महावीर प्रसाद व एक्सईएन सुंदरसिंह श्योराण भी मौजूद रहे। डीसी ने सेक्टर की समस्याओं को लेकर तीन विभागों के एक्सईएन की कमेटी गठित की। इसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के एक्सईएन शामिल होंगे।
तीनों विभागों के अधिकारी सेक्टर में मिसिंग सीवर लाइन का सर्वे करवाकर उसका एस्टीमेट तैयार करवाएंगे ताकि सरकार को बजट के लिए भेजा जा सके। इसके बाद उन्होंने सेक्टर एक में सड़क निर्माण के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण की सामग्री के सैंपल लेने के निर्देश दिए। वहीं कमियों को दूर करने के भी आदेश दिए। जिला उपायुक्त के साथ मौजूद रहे भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व वासुदेव यादव ने उन्हें सेक्टर में बरसाती पानी निकासी के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद डीसी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पार्क का सौंदर्यीकरण जल्द से जल्द करवाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि इसमें सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाए क्योंकि इसमें एक ऐतिहासिक स्मारक चोर गुंबद भी है जो इस पार्क की सुंदरता को चार चांद लगाती है। उन्होंने जनवरी माह के अंत तक पूरा कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि ग्रीवेंस मीटिंग में यह मामला रखा गया था। ऐसे में अधिकारी ग्रीवेंस मीटिंग का हवाला देते हुए जल्द से जल्द सेक्टर की समस्याओं की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें