फोटो नंबर- 28गांव नियामतपुर में संचालित खेल नर्सरी में वॉलीबॉल का अभ्यास करती महिला खिलाड़ी।
नारनौल। गांव नियामतपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संचालित वॉलीबॉल खेल नर्सरी में 45 महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। बीते वर्ष खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया था और पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया था।
गांव भोजावास में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में स्वर्ण व भिवानी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में कांस्य पदक जीता था। वहीं, गांव कांवी में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में भी अंडर- 17 टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा पंचकुला में आयोजित खेल महाकुंभ में भी महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए महिला खिलाड़ी नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही है।
वॉलीबॉल कोच शुभलता खटाणा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि खिलाड़ी पदक जीते और आगे बढ़ सकें। बीते वर्ष अनेक प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पदक जीते थे। उम्मीद है आगामी वर्ष में भी पदक जीत कर महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी जिले का मान बढ़ाएगी।