फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं शादी की खुशी

Fri, 05 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मामा-भांजी की नहर में डूबकर मौत हो जानने के कारण मालड़ा बास के सुरेंद्र के घर शादी की खुुशियां मातम में बदल गई। सुरेंद्र के बड़े बेटे ढिल्लू की 11 जून को शादी होनी थी। घर में खुशियों का माहौल था, हर किसी को चाव था क्योंकि घर में पहली बहू का आगमन हो रहा था। इसी तैयारियों के लिए रिश्तेदारों का घर पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। रस्मों को निभाने के लिए रिश्तेदारियों से बेटियां लाने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। बुधवार को जब सुरेंद्र का छोटा बेटा रिश्ते में भांजी लगने वाली प्रियंका को लाने के लिए राजस्थान के सिलानी गांव गया तो वापस ही नहीं लौटा। उसकी मौत की खबर से शादी की तैयारियां कर रहे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोनू और उसकी भांजी प्रियंका की मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा। जहां पर दोनों के शव रखे हुए थे। एकाएक से हुए इस घटनाक्रम पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था। मामा-भांजी की मौत ने इस परिवार ही नहीं पूरे गांव को गमगीन कर दिया। परिजनों सोनू के शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव में लेकर आए, जहां पर गमगीन माहौल में दोपहर करीब दो बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं प्रियंका का शव उसके परिजन अपने गांव सिलानी ले गए। जहां पर उसका भी दाह-संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें