फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने मंदिर परिसर में दुकानदार को धुना

Tue, 21 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिर परिसर में दुकानदार की पिटाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव कमानियां में बाइक सवार युवकों ने गांव के मंदिर परिसर में बनी दुकान के मालिक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों ने भागते-भागते वहां पर फायर भी किए। घायल को पुलिस और लोगों ने उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


गांव कमानियां में सोमवार शाम करीब पांच बजे दो बाइक पर सवार तीन-चार युवक आए। इन युवकों ने निक्कर और बनियान पहन रखी थी। जिस पर मंदिर में स्थित दुकानदार ने इसका विरोध किया। इस पर युवकों ने दुकानदार को अंजाम भुगतने की धमकी दी। ग्रामीणों के अनुसार उक्त बाइक सवार युवक करीब आठ-दस बाइकों पर सवार होकर एक घंटे बाद दोबार मंदिर पहुंचे और उन्होंने दुकानदार पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया। इससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। लड़ाई झगड़ा होते देख जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो बाइक सवार सभी युवक भाग खड़े हुए। ग्रामीणों के अनुसार भागते-भागते युवकों ने हवाई फायर भी किए। बाद में इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने गांव में गोली चलने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अभी पुलिस मौके पर जांच कर रही है और ग्रामीणों के बयान ले रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि गोली चली या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शशिउद्दीन, थाना प्रभारी, नांगल चौधरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें