फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जनवरी के महा चक्का जाम के लिए बार की टीम करेंगी जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बार एसो. ने 12 जनवरी के चक्का जाम करने के लिए जनंसपर्क अभियान शुरू कर दिया है। बार एसोसिएशन की टीम लोगों को जागरूक करने के साथ साथ महाजाम में हिस्सा लेने के लिए न्योता दे रही है। जिला मुख्यालय के लिए वीरवार को 46 वें दिन भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन धरना कमेटी के प्रधान सतीश यादव संबोधित करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय के लिए चल रहा आंदोलन अब जनता का आंदोलन बन चुका है। क्षेत्र की जनता जिला मुख्यालय लेकर ही रहेेगी। अब वकीलों का नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को जनता ने खुद संभाल लिया है। वकीलों के कंधे से कंधा मिला कर क्षेत्र में महा चक्का जाम को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। गांवों में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। महाचक्का जाम के लिए काफी उत्साहित है। जिला मुख्यालय के लिए पिछले 46 दिन से धरना चलाया जा रहा है। सीएम तथा डिप्टी सीएम के आश्वासन पर क्षेत्र की जनता संतुष्ट नहीं है। जिला मुख्यालय के हक को लेकर रहेंगे। 11 जनवरी तक लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा महेंद्रगढ़, आकोदा, नांगल सिरोही, सतनानी में फ्लेक्स बोर्ड लगवाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। धरना स्थल पर सूबेदार राम स्वरूप सिसोठ, राम निवास पाटोदा, धर्मपाल नंबरदार पायगा,संजय नांगल सिरोही, अमित पालडी पनिहार समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें