महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन, टाईपिस्ट, स्टांप वेंडरों ने बुधवार को एक दिन का वर्क सस्पेंड रखा। बार प्रधान राजीव ने बताया कि स्टांप वेंडर खेड़ा निवासी भूप सिंह के बेटे निधन पर बार एसोसिएशन ने बार कार्यालय में बैठक कर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद एक दिन का वर्क सस्पेंड रखा गया।
उन्होंने बताया कि बुधवार को स्टांप वेंडर खेड़ा निवासी भूप सिंह का 32 वर्षीय बेटे हरिओम का ब्रेन हेमरेज के कारण बुधवार को निधन हो गया, जिसका आज गांव खेड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि भूप सिंह पिछले 40 वर्षों से कोर्ट में कार्य कर रहा है। अधिवक्ता आलोक खैरवाल ने बताया कि एक दिन के वर्क सस्पेंड के दौरान तीनों कोर्ट के करीब 300 केस व एसडीएम व तहसील कोर्ट के करीब 250 केसों की सुनवाई नहीं हो पाई। इन केसों पर अगली तारीख दे दी गई। कार्य नहीं होने के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्क सस्पेंड में टाईपिस्ट, मुंशी, नक्शानविश, स्टाप वेंडर सहित बार एसोसिएशन के सदस्य शामिल रहे।