फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बैंक मैनेजर की मौत

Tue, 20 May 2014 01:13 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह हॉली डे स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से गुड़गांव ग्रामीण बैंक के मैनेजर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और परिजनों के बयान पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


शहर के रेवाड़ी रोड पर स्थित मोहल्ला कैलाश नगर निवासी पूर्णचंद (52) गुड़गांव ग्रामीण बैंक में मैनेजर थे। वे सोमवार सुबह 9 बजे खाना खाकर कहीं जाने के लिए सुबह नौ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गए थे। इस दौरान वे स्टेशन पर अजमेर से चल कर दिल्ली जा रही हॉली डे स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए।

गाड़ी स्टेशन से आगे चली जाने के बाद वहां मौजूद रेलवे कर्मचारी ने पटरी पर शव पड़ा देखा तो उन्हें घटना की जानकारी की। जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम सुंदर शर्मा ने जेब में मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें