फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कम होने लगी भीड़, लोगों को मिली राहत

Wed, 21 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटीम के बाहर लाइन में लोग
विज्ञापन
 नोटबंदी के कारण बैंकों के बाहर लग रही लोगों की कतारें धीरे-धीरे समय बीतने के साथ ही कम होने लगी हैं। जिससे विमुद्रीकरण के बाद बिगड़ी बैंकिंग व्यवस्था भी पटरी पर लौटने लगी है। इससे उपभोक्ताओं के साथ बैंक कर्मियों ने भी राहत की सांस ली है। बैंक अधिकारियों की माने तो आने वाले कुछ दिनों में बैंकों की स्थिति पहले की भांति सामान्य हो जाएगी। जबकि इसके उलट एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें अभी भी देखी जा रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सभी एटीएम मशीनों में नियमित रूप से कैश उपलब्ध नहीं होना है। शहर में 72 के करीब विभिन्न बैंकों की एटीएम मशीनें स्थापित की गई, लेकिन उनमें से एकाध ही एटीएम मशीन में कैश डाला जा रहा है। इस कारण उक्त मशीनों पर लोगों की अधिक भीड़ लगी रहती है। कुछ दिनों पूर्व शहर के तीन-चार एटीएम मशीनों में कैश मिल रहा था, लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से केवल विजया बैंक के ही  एटीएम में कैश उपलब्ध करवाया जा रहा है, जबकि अन्य एटीएम पहले की तरह बंद पड़े है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कई बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित कैश उपलब्ध करवाया जा रहा है, जबकि कुछ बैंकों में कैश उपलब्धता के आधार पर पैसा वितरित किया जा रहा है। इसके चलते एकाध बैंक को छोड़कर सभी बैंकों में स्थिति सामान्य होने लगी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब नेशनल बैंक में सुबह के समय कुछ भीड़ रहती है जोकि दोपहर बाद कम हो जाती है।
आरबीआई की नई शर्त से उपभोक्ता परेशान
आरबीआई द्वारा सोमवार को जारी किए गए आदेश ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। इस आदेश के तहत 500 व 1000 के पुराने नोटों को उपभोक्ता 30 दिसंबर तक केवल एक बार ही 5000 रुपये से अधिक की राशि जमा करवा सकते हैं। इसमें भी उपभोक्ता को पैसा जमा करवाने से पूर्व बैंक अधिकारियों को लिखित में बताना होगा की उसके पास यह पैसे कहां से आए और उसने अभी तक इस  पैसे को जमा क्यों नहीं करवाया।
विज्ञापन


पुराने नोट जमा करवाने के लिए स्टेट बैंक आया था, लेकिन यहां बैंक अधिकारियों ने कैश जमा करने से पूर्व कैश से संबंधित कुछ जानकारी लिखित देने की बात कही, लेकिन उसे इस बारे में जानकारी नहीं थी। इसके कारण वह वापस लौटना पड़ा।-उदय यादव

बैंकों में भीड़ होने के चलते पुरानी करेंसी जमा नहीं करवाया, लेकिन अचानक से आरबीआई ने 5000 रुपये से अधिक की राशि जमा करवाने की नई शर्त ने हमें परेशानी में डाल दिया है। जबकि सरकार ने लोगों को पुराने नोट जमा करवाने के लिए 50 दिन का समय दिया था।- जीतू कपिल

बैंक में लोगों को उपलब्धता के आधार पर कैश उपलब्ध करवाया जा रहा है। बैंक में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाता है। अन्य बैंकों में कैश की किल्लत को देखते हुए उनके बैंक के एटीएम में प्रतिदिन कैश उपलब्ध करवाया जा रहा है। ताकि उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी न हो। -संदीप  ईशरवाल, विजया बैंक शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें