एक बैंक की स्थानीय शाखा के कर्मचारियों ने बुधवार को एक उपभोक्ता को बिना भरे एफडी प्रपत्र थमा दिया। उपभोक्ता राजेंद्र सिंह निवासी गांव सिसोठ ने बताया कि मंगलवार को उसने बैंक की शाखा में एक लाख रुपये की एफडी करवाई थी।
इसके बदले में बैंक ने उसे एफडी प्रपत्र भी थमा दिया। एफडी पर बैंक की मोहर और हस्ताक्षर तो थे मगर उसमें जमा की गई राशि, तिथि, परिपक्वता मूल्य आदि नहीं लिखी हुई थी। राजेंद्र सिंह ने जब इस खाली पड़े एफडी प्रपत्र को देखा तो उसे कुछ भी समझ में नहीं आया। इसके बाद वह ब्लैंक प्रपत्र लेकर बैंक में गया। वहां पर बैंक ने प्रपत्र को लेकर उसमें जमा की गई राशि और आवश्यक विवरण को भरकर वापस राजेंद्र सिंह को दे दिया।