मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में स्वास्थ्य शिविर व स्वस्थ जीवन शैली कार्यक्रम आयोजित हुआ। उप डॉ. विशु भगवाड़िया ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से हम अपने शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम करना चाहिए और बेवजह तनाव से दूर रहना चाहिए। डॉ. विशु ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाने से हम अपने जीवन को अधिक सकारात्मक और उत्पादक बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉ. सीएस वर्मा ने किया। नोडल अधिकारी रंजन कौर ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए बहुत ही उपयोगी है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य और जीवन शैली के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नवरत्न रोहिला, राजेश कुमार, पूजा यादव, समाज सेवी सुभाष शर्मा, पुनीत गांधी और कृष्ण बाबूजी सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे ।