फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली भाईचारे व प्रेम का प्रतीक : आईजी अशोक कुमार

Thu, 13 Mar 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। दक्षिण रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार ने आमजन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार भाईचारे व आपसी प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने रेंज के अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि रेंज में होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाया जाए। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

आईजी अशोक कुमार ने कहा कि ऐसे उपद्रवी जो अक्सर शराब पीकर त्योहार पर हुड़दंग मचाकर कानून व्यवस्था व शांति का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, उनकी पहचान की जाए। और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। किसी तरह की अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने की नीयत से कानून का उल्लंघन करने वाले शरारती असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दे तथा कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। वहीं होली के दौरान शराब पीकर स्पीड से बाइक चलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें