प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती सीडीपीओ सरला यादव ।
- फोटो : Narnol
नारनौल। महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा चलाए जा रहे पोषण अभियान के तहत शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी सरला यादव नेे पोषण माह के तहत आम जनता तक योजना को पहुंचाने के लिए प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर पोषण के प्रति जागरूक करेगी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर सुपरवाइजर की निगरानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस योजना के लिए कार्य कर रही हैं। इस योजना के तहत गर्भवती, धात्री और 6 माह से 6 वर्ष साल तक के बच्चों को लाभ दिया जा रहा हैं। इसमें उन्हें पौष्टिक आहार के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, विटामिन की गोलियां वितरित की जाती हैं।
उन्होंने बताया कि पोषण अभियान प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हैं। जिसके द्वारा पूरे देश से बच्चों व माताओं को कुपोषण से मुक्त करवाकर सुपोषित करता हैं। इस मौके पर विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी के लिए पैंपलेट्स वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी सरला यादव, सुपरवाइजर कांता देवी, लिपिक अशोक कुमार, प्रिया व राकेश कुमार उपस्थित रहे।