फोटो नंबर- 02दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ करते संस्था सदस्य। स्रोत : संस्था
नारनौल। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण के पंचसूत्र पर आधारित पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ किया गया। पुल बाजार स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित शिविर में 96 बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ऊषा यादव ने की। सरस्वती शिक्षा समिति के चेयरमैन मुकेश शर्मा मुख्यातिथि रहे। शिविर में बच्चों ने डांस, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग, योग आदि गतिविधियों में भाग लिया।
मुख्यातिथि मुकेश शर्मा ने कहा कि मोबाइल युग में ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। डॉ. ऊषा यादव ने बताया कि इस तरह के शिविर बच्चों में सीखने की क्षमता का विकास करने के लिए उपयुक्त मंच है।
शाखा अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि शिविर का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा और इसका आयोजन 29 मई तक किया जाएगा। इस अवसर पर कविन्द्र सचदेवा, सुभाष कश्यप, कुलभूषण शर्मा, हितेन्द्र बोहरा और पवन यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।