फोटो संख्या:53 सेहलंग में छबील लगाकर लोगों को पानी पिलाते छात्र। विज्ञप्ति
सेहलंग। गांव सेहलंग के चार विद्यार्थियों शुभम यादव, राहुल, विराज यादव और जतिन ने मंगलवार को अपनी पॉकेट मनी के पैसों से छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। शुभम कक्षा छह, राहुल वीं, विराज सातवीं व जतिन कक्षा नौंवी का छात्र हैं। राहुल व जतिन ने बताया कि उन्होंने बस स्टैंड से 50 रुपये में चार घंटे के लिए एक ड्रम किराए पर लिया। 200 रुपये में बर्फ, 600 रुपये की शरबत और 300 डिस्पोजल खरीदे। छात्रों ने संकल्प लिया कि वह भविष्य में भी अपनी पॉकेट मनी से इस प्रकार के समाजहित के कार्य करते रहेंगे।