फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेडियम में टहलने गए बाघोत के सरपंच को बोलेरो सवारों ने पीटा

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- उप नागरिक अस्पताल में उपचारा​धीन गांव  बाघोत  सरपंच राजेंद्र--संवाद
विज्ञापन
कनीना। गांव बाघोत में सरपंच राजेंद्र पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। यह घटना 25 जून की शाम को उस समय हुई जब सरपंच गांव के स्टेडियम में टहलने गए थे। हमले में दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और फिलहाल उनका इलाज रेवाड़ी के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल सरपंच के बयान के आधार पर एक नामजद समेत 10 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरपंच राजेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे रोज की तरह शाम करीब 7 बजे स्टेडियम में टहल रहे थे।
इसी दौरान दो बोलेरो गाड़ियों में सवार होकर करीब 10 साथियों के साथ गांव का निवासी सोमवीर वहां पहुंचा। आरोप है कि गाड़ियों से उतरते ही सोमवीर ने लोहे की रॉड से हमला किया जबकि अन्य लोगों ने डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

हमले में सरपंच के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान स्टेडियम में मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया जिससे उनकी जान बच सकी। इसके बाद आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग गए। परिजन उन्हें तुरंत रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

कनीना सदर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सोमवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अन्य आरोपियों की तलाश व जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें