फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आंगनबाड़ी केंद्र बुचोली में गोद भराई रस्म का हुआ आयोजन

विज्ञापन
फोटो संख्या:58- गांव बुचौली के आंगनबाड़ी केंद्र में महिला की गोद भराई करतीं सुपरवाइजर--स्रोत- व
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बुचोली में शुभवंती देवी की आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई रस्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी वर्कर पुष्पा देवी, शुभवंती और राजबाला ने सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र बुचोली में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूनम रैबारी, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, रेणु कुमारी एएनएम, सोनू एएनएम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित महिलाओं को महिला और बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं के सम्मान में गोद भराई रस्म कार्यक्रम के तहत प्रियंका पत्नी वेदप्रकाश की गोद भराई की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजबाला और शुभवंती ने बताया कि महिला और बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर शिवानी के दिशा निर्देश में सर्कल की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने पौष्टिक आहार में मोटा अनाज के प्रयोग करने और हरी सब्जियां और संतुलित आहार लेने बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण करवाने के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने मलेरिया और डेंगू से बचाव के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच अलका यादव, आंगनबाड़ी वर्कर पुष्पा देवी, शर्मिला, प्रेम, शारदा, तारामणि आशा वर्कर, उर्मिला आशा वर्कर, आरती, पिंकी, सविता, प्रवेश, रेखा, नीलमलम, लीला, प्रेमलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें