महेंद्रगढ़। गांव झगड़ौली के शिव मंदिर परिसर में बाबा श्यामजी की मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। शनिवार रात को जागरण और रविवार को बाबा श्याम की मूर्ति स्थापना की गई।
जागरण में मुख्य अतिथि ओमपाल सिंह तंवर उर्फ अब्बल तंवर ने एक लाख और कमल शर्मा एसीपी दिल्ली पुलिस ने 71 हजार रुपये आर्थिक सहयोग की घोषणा की। मंदिर का उद्घाटन महाबीर प्रसाद शर्मा बवाना ने किया और मंदिर में 2.51 लाख रुपये देने की घोषणा की।
अध्यक्षता शिव सेवा समिति के अध्यक्ष लखीराम सोनी ने की। विशेष तौर से मनीष शर्मा, मनोज कौशिक और दिलावर सिंह तन मन और धन से दिल खोलकर मंदिर में सहयोग करने का काम किया।
रविवार को सुबह आठ बजे गांव की फिरनियों से महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को हरी झंडी सुनील सेठ निंभेड़िया, हिमांशु चौधरी ने दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कमेटी के दयाराम जोशी, प्रदीप चौहान, बीर सिंह चौहान, मुकेश सोनी, जेपी भाटिया, सुमेर सिंह बादी, भैरू सिंह तंवर, हरि प्रकाश तंवर, दिनेश तंवर, अजीत जोशी, अशोक तंवर मौजूद रहे।