फोटो संख्या:75-बाबा मोलडनाथ मैदान कनीना में फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी--स्रोत
कनीना। बाबा मोलड़नाथ क्लब की ओर से वीरवार को होली मिलन समारोह व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता ने होली के उत्सव को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। टीमों में पिता-पुत्र, चाचा-भतीजा व सगे भाई एक साथ खेलते नजर आए।
मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन नवीन कुमार के नेतृत्व में किया गया। चार टीमों होली वाला क्लब, बाबा लालगिरी क्लब, नेताजी सुभाष क्लब व बाबा मोलड़नाथ क्लब की टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला बाबा मोलड़नाथ क्लब व नेताजी सुभाष क्लब के बीच खेला गया। मैच में पहले नेताजी सुभाष क्लब ने एक गोल कर बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद बाबा मोलड़नाथ क्लब के खिलाड़ी देवेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
प्रतियोगिता के समापन पर एडवोकेट विनय यादव ने विजेता टीम को 1100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक डीपी, नीतू नंबरदार, मास्टर सतीश, प्रकाश, अभय सिंह, मास्टर अनिल कुमार, मोहर सिंह, वीना एडवोकेट, नवीन कुमार, सूबे सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।