फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा दुधाधारी डोहर सेवा समिति नवचेतना का कर रही संचार

Fri, 04 Apr 2025 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08सफाई अ​भियान चलाते बाबा दुधारी सेवा समिति के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। बाबा दुधाधारी डोहर सेवा समिति कई वर्षों से समाज कल्याण, समाज उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। समिति ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम किया है।
विज्ञापन

हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज के प्रति दायित्व और कर्तव्यों के बोध के साथ कुछ अच्छा व सकारात्मक करने की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लिया है। फिट इंडिया, मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय पेज पर भी समिति के कार्यों की तस्वीरें अपलोड की गईं।
तत्कालीन जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत म्हारी लाडो म्हारी शान में भी जिलास्तर पर सम्मानित किया गया था। युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत नेहरू युवा केंद्र संगठन के मार्गदर्शन में भी विभिन्न प्रकार के जागरूकता के कार्यक्रमों को आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ। सेवा समिति से जुड़े लोग अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार समाज के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन से लेकर स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, मानसून के मौसम में वृक्षारोपण, आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन, खेलकूद प्रतिस्पर्धा, शैक्षणिक भ्रमण, महिलाओं के लिए भजन सत्संग हवन, वर्षा जल संचयन, बच्चों के लिए योग व संस्कार शिविर सहित हर छोटे बड़े पहलू पर कार्य करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

समय-समय पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियानों को गति देने के लिए हम पूरा प्रयास करते हैं। वर्तमान में माय भारत स्वयंसेवक हरीश कुमार शर्मा वेस्ट से बेस्ट अभियान के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के उचित निस्तारण के लिए प्रयास कर रहे हैं। समिति सदस्य भीम सिंह ने बताया कि इस बात का गर्व हैं कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम किया है। हम आगे भी समाज कल्याण और समाज उत्थान के लिए काम करते रहेंगे। समिति सदस्य नरेश और सत्यवीर ने बताया कि गांव के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ बच्चे, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए छोटे बड़े सकारात्मक कार्य करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें