04jjrp10- माता भीमेश्वरी देवी की पूजा करते पुजारी। संवाद
बेरी। बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। माता मंदिर के चहुंओर में फैले परिसर में भक्तों की लंबी भीड़ उनकी आपार श्रद्धा के रूप में सभी के सामने हैं। भीड़ का आलम ऐसा हैं कि यहां पैर तक रखने को स्थान नहीं हैं। शुक्रवार को भक्तों ने मां कालरात्रि के रूप में मां का पूजा की।
मां के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज रहा था। मां के दर्शन के लिए कई-कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद भी भक्तों के चेहरे पर न थकावट की शिकन थी और न ही परेशानी का भाव। जैसे-जैसे मंदिर के नजदीक पहुंचते हैं तो उत्साह पहले से ज्यादा बढ़ जाता है और मां के जयकारे भी पूरे जोश के साथ लगाए जाते हैं। दूधिया रोशनी में नहाए बेरी का मां भीमेश्वरी मंदिर का नजारा शुक्रवार रात को देखने के लायक था। मेले को लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गई है। शुक्रवार को सुबह 4 बजे बाहर वाले भवन में माता का प्रवेश हुआ और तभी से श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन करने शुरू किए। नगर पालिका जेई रोहित लोहचब का कहना है कि देवी मेला के चलते मंदिर परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
डीसी, डीसीपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
धर्मनगरी बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर शनिवार अष्टमी को लगने वाले मुख्य मेला की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को डीसी प्रदीप दहिया और डीसीपी लोगेश कुमार पी धर्मनगरी बेरी पहुंचे और प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने देवी माता के अंदर वाले भवन का दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया। डीसीपी लोगेश कुमार पी ने मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मेले में पार्किंग और वाहनों की आवाजाही को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
खोया पाया केंद्र में अब तक आईं 50 से ज्यादा शिकायतें
मेला परिसर में स्थापित किए गए खोया पाया केंद्र में अब तक लगभग 50 नागरिकों ने बच्चों की परिजनों से बिछुड़ जाने संबंधी अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिसे पुलिस की कम्युनिकेशन टीम के सदस्यों ने तुरंत सूचना के आदान-प्रदान से मामलों का जल्द समाधान किया। कुल मिलाकर यही कहा जाएगा कि मेले में आने वाले माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को खुद का ध्यान रखना जरूरी है, मगर फिर भी खोया पाया केंद्र के जरिये पुलिस टीम द्वारा नागरिकों की समस्या का अतिशीघ्र समाधान किया जा रहा है।
04jjrp10- माता भीमेश्वरी देवी की पूजा करते पुजारी। संवाद