फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- भोजावास स्कूल में एचपीवी वैक्सीन को लेकर छात्राओ को जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में वीरवार को एचपीवी वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं, विद्यार्थियों एवं स्टाफ के सदस्यों को एचपीवी वैक्सीन और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

डॉ. आशुतोष शर्मा, स्वास्थ्य सुपरवाइजर सुनीता कादियान ने कहा कि भारत में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए किशोरियों हेतु निशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह वैक्सीन गंभीर बीमारी से बचाव में भूमिका निभाती है।
स्वास्थ्य सुपरवाइजर अमरजीत, स्वास्थ्यकर्मी अनिल रसूलपूरियां ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से लगभग 2.26 लाख किशोरियों को इस अभियान के तहत कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या रेणु मेहरा ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास के इंचार्ज डॉ. आशुतोष शर्मा, स्वास्थ्य सुपरवाइजर अमरजीत, सुनीता कादियान, स्वास्थ्यकर्मी अनिल रसूलपूरियां, आशा वर्कर सुलोचना व अमृता, उप प्राचार्य अशोक कुमार, प्रवक्ता मंजू मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें