फोटो संख्या:68- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरु
कनीना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास के तत्वाधान गांव सुंदरह में आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू वर्मा उप नागरिक अस्पताल कनीना व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास के डॉ. दीपांशु शर्मा ने गांव सुंदरह बचीनी, कोका व गागड़वास चार गांव में जागरूकता अभियान चलाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। इस अवसर पर सभी आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रहे। कार्यक्रम में लिंगानुपात के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस मौके पर महेंद्र गहलोत, विजय सिंह, सुषमा, बीना देवी, ग्राम पंचायत सुंदरह सरपंच कबूल बाई मौजूद रही।