फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राव तुलाराम चौक पर 20 लाख रुपये से लगेंगी ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइटें

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--संवाद - फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में नगर पालिका ने प्रमुख चौक-चौराहों पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइटें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत सबसे व्यस्त राव तुलाराम चौक पर जल्द ही नई ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शहर के 148बी हाईवे सहित कई प्रमुख स्थानों जैसे माजरा चुंगी, महाराणा प्रताप चौक, कैंची मोड़ और रेलवे ओवरब्रिज के आसपास रोजाना भारी ट्रैफिक रहता है। सुबह और शाम के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। ट्रैफिक नियंत्रण के सही इंतजाम न होने के कारण वाहन चालक अपनी मर्जी से वाहन निकालते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सालों से इन चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों की जरूरत महसूस की जा रही है। खास बात यह है कि महेंद्रगढ़ शहर में पहले भी चार जगहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थीं लेकिन वे अब खराब हालत में पड़ी हैं। पिछले सात वर्षों में नगरपालिका ने कई बार ट्रैफिक लाइट लगाने के प्रस्ताव पास किए, लेकिन जमीन पर काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

माजरा चुंगी जैसे व्यस्त मार्ग, जो 50 से ज्यादा गांवों को जोड़ता है, वहां भी ट्रैफिक लाइट न होने से लोग परेशान हैं। पुलिस को रोजाना यातायात संभालने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
इसके अलावा राव तुलाराम चौक से लेकर कैंची मोड़ तक के इलाके में कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान हैं, जहां दिनभर आवाजाही रहती है। सर्दियों में कोहरे के दौरान स्थिति और खतरनाक हो जाती है जिससे बड़े हादसों का डर बना रहता है।
वर्जन:
शहर के मुख्य चौकों पर जल्द ही नई ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से 20 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जुलाई के पहले सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करके आगामी कार्रवाई शुरू होगी। -रमेश सैनी, प्रधान, पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:70- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--संवाद- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें