फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्यूबवेल केबल चोरी में दो आरोपी रिमांड पर, 100 फुट केबल और 3500 रुपये बरामद

विज्ञापन
फोटो नंबर-17पुलिस गिरफ्त में आरोपित। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। खेतों में लगे ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी के मामले में अटेली थाना पुलिस ने धोनी निवासी ऊंची भंडोर और राकेश निवासी जसावास को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान 100 फुट केबल और 3500 रुपये बरामद किए हैं। दोनों पहले से केबल चोरी के एक अन्य मामले में जेल में बंद थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव सिलारपुर निवासी रामचंद्र ने शिकायत दी थी कि गुजरवास क्षेत्र में उसके ट्यूबवेल से करीब 350 फुट केबल चोरी हुई। आसपास के दो अन्य ट्यूबवेलों से भी 300 और 200 फुट केबल चोरी होने की जानकारी मिली। जांच के बाद दोनों आरोपियों को 7 अक्टूबर को रिमांड पर लिया गया। धोनी की निशानदेही पर 100 फुट केबल, जबकि राकेश के बताए अनुसार 3500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने जांच जारी होने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें